यूपी में रसूखदार और मशहूर डॉक्टरों के ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड पड़ी है. इस रेड से पूरे उत्तर प्रदेश में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि यूपी में इस तरह से एक साथ डॉक्टरों पर छापेमारी का ये पहला मामला है.
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आयकर विभाग की छापेमारी आज सुबह 8 बजे से चल रही है. आयकर विभाग की टीमें इन जगहों पर दस्तावेजों को खंगाल रही हैं. खातों में हेराफेरी, बेनामी रसीदें, हिसाब-किताब में गड़बड़ी की बात सामने आने पर छापेमारी की ये कार्रवाई की गई है.
लखनऊ, कानपुर के बड़े अस्पतालों में छापा मारा गया है. लखनऊ, कानपुर, मेरठ, नोएडा, मुरादाबाद, हापुड़ सहित अन्य शहरों में भी आयकर विभाग की टीम के होने की सूचना मिल रही है. कानपुर के एसपीएम , लखनऊ के चरक अस्पताल में रेड पड़ी है.
लखनऊ के चरक अस्पताल में डॉक्टर रतन सिंह के ठिकानों पर एक साथ छापा पड़ा है. वहीं, कानपुर में एसपीएम हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर पर छापेमारी की गई है. डॉक्टर महेशचंद्र शर्मा के कानपुर और लखनऊ के ठिकानों पर छापेमारी की गई है. मुरादाबाद के मशहूर डॉक्टर पीके खन्ना के आवास पर भी आईटी की रेड पड़ी है.
मेरठ के मशहूर डॉक्टर न्यूरो फिजिशियन भूपेंद्र चौधरी के घर छापा पड़ा है. वहीं, नोएडा में नियो अस्पताल के डॉक्टर राजीव मोतियानी और गुलाब गुप्ता के घर दबिश दी गई है. हापुड़ के जीएस मेडिकल कॉलेज में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई है. इसी अस्पताल के डॉक्टर अंकित शर्मा के घर छापेमारी की गई है.
इससे पहले कानपुर में 30 नवंबर को दो डॉक्टर भाइयों के घरों और अस्पतालों में आयकर विभाग ने छापे मारे थे. छापों में दोनों ही आवासों से आयकर विभाग को बंद हो चुकी करंसी मिली थी. मामले में आयकर विभाग ने दोनों प्रकरण में केस दर्ज किया था. इसी छापे से जोड़ते हुए एक अन्य रियल एस्टेट कारोबारी के यहां भी छापा मारा गया था.
भारत की शूटिंग के बाद सुनील क्या करेंगे?
सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर ऐलान कर दिया है कि 40 दिनों के लिए वो सलमान की फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं. लेकिन इसके बाद वो किस प्रोजेक्ट में काम करेंगे ये सवाल बना है. पहले माना गया था कि कानपुर वाले खुरानाज शो से ब्रेक लेकर सुनील फिर इसी पर वापस आएंगे. लेकिन शो के बंद होने का ऐलान खुद कॉमेडियन ने ही किया है. ऐसे में उनके कपिल के साथ आ जाने की बात मानने के पर्याप्त बहाने और मौके हैं.
कपिल का शो टॉप पर है. शो के प्रोड्यूसर सलमान चाहेंगे ही कि ये टॉप पर बना रहे. पिछले दिनों आजतक से बातचीत में सुनील ने भी संकेत दिया कि भविष्य में अगर मौका मिला तो वे कपिल के साथ जरूर काम करेंगे. यानी भारत के बाद सुनील के लिए ये "मौका" दि कपिल शर्मा शो ही हो सकता है. भला सुनील, सलमान भाईजान को ना थोड़े कहेंगे. तो ये मानकर चला जा सकता है कि कपिल के शो में सुनील की वापसी हो सकती है. ऐसा हुआ तो कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं है.
No comments:
Post a Comment