बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों मॉडल रोहमन शॉल के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर वे रोहमन के साथ फोटोज भी शेयर करती रहती हैं. दोनों का प्यार चरम पर है और सुष्मिता इसे किसी से भी नहीं छिपा रही हैं. उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड की एक फोटो शेयर की है जिसमें वे काउच पर बैठे नजर आ रहे हैं.
पिछले कुछ समय से सुष्मिता और रोहमन की चर्चा हर तरफ हो रही है. सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर एक ताजा फोटो शेयर की और लिखा- ''जब हम अपने भूतकाल और भविष्य को छोड़ देते हैं तो वर्तमान सामने होता है. मैं देख रही हूं कि तुम मुझे देख रहे हो.''
कुछ दिन पहले सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की थी और प्यार भरा कैप्शन लिखा था. इससे पहले पिछले दिनों सुष्मिता के बर्थडे पर रोहमन ने एक खास तस्वीर शेयर करते हुए अपने प्यार का इजहार किया था.
मालूम हो कि सुष्मिता ने इस साल की दिवाली भी बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ ही मनाई थी. तस्वीरों से साफ़ है कि बॉयफ्रेंड के साथ सुष्मिता मजबूत रिलेशनशिप में हैं. फिल्मों की बात करें तो, सुष्मिता ने अपने बॉलीवुड करियर के दौरान नायक, समय, मैं हूं ना, बीवी नंबर 1, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता और फिजा जैसी फिल्मों में काम किया.
कुछ ही देर पहले भोपाल के जम्बूरी मैदान में कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद रहे. निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस समारोह में शिरकत की. उन्होंने यहां मौजूद तमाम कांग्रेसी और गैर-बीजेपी दलों के नेताओं से मुलाकात की. कई मौकों पर वो मुस्कराते भी दिखे. साथ ही उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथ पकड़कर जनता का अभिवादन किया.
कर्जमाफी जुमला नहीं, गोशाला पर वादा भी करेंगे पूरा
इससे पहले कमलनाथ ने कहा था कि सीएम बनने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता किसानों की कर्ज माफी है. आजतक के साथ बातचीत में उन्होंने कहा था कि कर्ज माफी कोई जुमला नहीं है, बल्कि किसानों का एक भरोसा है. कमलनाथ ने कहा था कि किसान कर्ज में जन्म लेता है, कर्ज में मरता है. उन्होंने दावा किया कि उनके शासनकाल में चीजें बदलेंगी. कमलनाथ ने कहा कि उनकी पार्टी वचनपत्र में लिखे गए वादों को पूरा करेगी. उन्होंने कहा कि गोशाला पर किए गए वादे को भी वे पूरा करेंगे.
No comments:
Post a Comment