भारत ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में 31 रन से जीत हासिल की। विराट कोहली की कप्तानी में भारत को 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर जीत मिली। इसी के साथ कोहली के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वे एक कैलेंडर ईयर में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीतने वाले पहले एशियाई कप्तान बन गए।
भारत ने की पाकिस्तान की बराबरी
कोहली के इस रिकॉर्ड के साथ-साथ भारतीय टीम ने भी एक रिकॉर्ड बनाया। भारत ऐसी पहली एशियाई टीम बन गई है, जिसने एक कैलेंडर ईयर में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीते हो। साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज का पहला टेस्ट जीतकर पाकिस्तान के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। पाक टीम एक मात्र विदेशी टीम थी, जिसने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज का पहला टेस्ट जीता था। उसने 1978-79 में ऐसा किया था। इस लिस्ट में अब भारत का नाम भी जुड़ गया है।
कोहली के लगातार तीसरे साल 2500 से ज्यादा रन
भारतीय कप्तान ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 3 और दूसरी में 34 रन बनाए। उन्होंने लगातार तीसरे साल 2500 से ज्यादा रन बनाए। 2016 में कोहली ने 2595 और 2017 में 2818 रन बनाए थे। वहीं, इस साल अब तक उनके 2513 रन हो चुके हैं। वे लगातार तीन साल टेस्ट में 2500 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं।
Amazon.in के आंकड़े बताते हैं कि इस मार्केटप्लेस पर 4 लाख से अधिक आॅनलाइन विक्रेता मौजूद हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 50 फीसदी सेज्यादा विक्रेता छोटे शहरों के हैं। इन विक्रेताओं में बड़ी संख्या में महिला उद्यमी और शिल्पकार व दस्तकार भी शामिल हैं। जो व्यवसायी पंरपरागत तरीके सेआॅफलाइन व्यवसाय करते हैं वे शुरुआत में ई—कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आने में थोड़ा हिचकते हैं, लेकिन उनकी यह हिचक कुछ ही समय में दूर हो जाती है।
'ए लैदर गुड्स' के संचालक अनस कहते हैं कि 2011 से पहले वे जिन फर्मों को अपने उत्पाद बनाकर दे रहे थे वे उनसे उत्पाद खरीदकर उन्हीं को विदेशों मेंअधिक मुनाफे पर बेच रही थी। उन्हें अपने भाई से Amazon.in की जानकारी मिली और वे इससे जुड़ गए। कुछ वर्षों तक भारतीय बाजार में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद पिछले साल उन्होंने Amazon.com के साथ अमरीका में अपने उत्पाद बेचना शुरू किया है और इसका उन्हें बहुत फायदा मिला है। अनस कहते हैं, 'अबमार्केट बहुत ओपेन हो गया है। हम दूसरों के लिए उत्पाद नहीं बना रहे हैं। हमारी दूसरे ट्रेडर्स पर डिपेंडेंसी कम हो गई है।'
अनस बताते हैं कि वे Amazon से इसलिए जुड़े क्योंकि यह एक भरोसेमंद मार्केटप्लेस है। अनस की कंपनी ने 2 प्रॉडक्ट्स के साथ बिजनेस शुरू किया और आज उनके 70 से अधिक प्रॉडक्ट मार्केटप्लेस पर मौजूद हैं। वे बताते हैं कि Amazon का सपोर्ट और लॉजिस्टिक पार्टनर बहुत अच्छे हैं। कोई भी नया व्यवसायी यहां अपना बिजनेस आसानी से शुरू कर सकता है।
No comments:
Post a Comment