साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने Galaxy A9 की कीमतें कम कर दी हैं. भारत में इस स्मार्टफोन को कंपनी ने पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था. यह पहला स्मार्टफोन है जिसमें चार रियर कैमरे दिए गए हैं. इसे कंपनी ने 36,990 रुपये में लॉन्च किया था. हालांकि इसके बाद कंपनी ने इसकी कीमत कम की और अब दूसरी बार इसकी कीमत घटाई गई है.
प्राइस कट के बाद अब यह स्मार्टफोन 30,999 रुपये में मिल रहा है. इस बार कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 3,000 रुपये सस्ता करने का फैसला किया है. मार्केट में स्मार्टफोन की रेस को देखते हुए शायद कंपनी ने ऐसा किया है. नई कीमत के साथ आप इस स्मार्टफोन को सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं. यह स्मार्टफोन अब भारत में शाओमी के Poco F1 को टक्कर दे सकता है.
Samsung Galaxy A9 में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है. इस स्मार्टफोन में 2.2GHz ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 660 पोसेसर है. इस स्मार्टफोन में 8GB रैम और 128GB की इंटर्नलर मेमोरी है. हालांकि इसका 6GB वाला वेरिएंट भी है. माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इसे 512GB तक बढ़ाया जा सकता है.
इस स्मार्टफोन की खासियत इसमें दिया गया चार रियर कैमरा है. प्राइमरी कैमरा 24 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.7 है, दूसरा कैमरा 10 मेगापिक्सल का है जो टेलीफोटो लेंस है. इसमें 2X ऑप्टिकल जूम भी है. तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और यह 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस है जिसका अपर्चर f/2.4 है. चैथा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जो डेप्थ सेंसिंग के लिए है और इसका अपर्चर f/2.2 है.
Galaxy A9 में 3,800mAh की बैटरी दी गई है और इसमें यूएसबी टाइप सी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी Galaxy A9 Pro (2019) लॉन्च करने की तैयारी में है. इसे कंपनी ने साउथ कोरिया में पहले ही पेश किया है. शायद इसलिए Galaxy A9 की कीमतें कम की जा रही हैं.
ईडी के सूत्रों ने आजतक को बताया कि रॉबर्ट वाड्रा ने कथित रूप से भंडारी के रिश्तेदार सुमित को ई-मेल कर साफ निर्देश दिए थे. सुमित चड्ढा ने संजय भंडारी और रॉबर्ट वाड्रा को मार्क कर कई ई-मेल भेजे थे.
सूत्रों ने बताया कि बुधवार को पूछताछ करने वाले अधिकारी वाड्रा के जवाब से बहुत संतुष्ट नहीं थे और इसीलिए उन्हें गुरुवार सुबह 10.30 बजे फिर से हाजिर होने का आदेश दिया गया. आजतक को यह भी पता चला है कि पूछताछ के दौरान वाड्रा ने इस बात से साफ इंकार किया है कि उनका संजय भंडारी या उसके रिश्तेदार सुमित चड्ढा से किसी तरह का कोई कारोबारी रिश्ता है. हालांकि वाड्रा ने यह स्वीकार किया है कि वह मनोज अरोड़ा को जानते हैं, क्योंकि वह कभी उनके कंपनी में काम करता था, लेकिन उन्होंने कभी भी अरोड़ा को अपनी तरफ से कोई मेल करने का निर्देश नहीं दिया था. वाड्रा ने इस बात से भी साफ इंकार किया कि लंदन में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उनके मालिकाना में कोई प्रॉपर्टी है.
वाड्रा से डिप्टी डायरेक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर स्तर के तीन ईडी अधिकारियों की टीम ने पूछताछ किए थे. वाड्रा से कई तरह के लेन-देन, खरीद और लंदन में कई तरह की अचल संपत्तियों के बारे में पूछताछ की गई. यह मामला तब सामने आया था, जब ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा के करीबी सहयोगी मनोज अरोड़ा के खिलाफ जांच शुरू की थी. वह वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटलिटी एलएलपी से जुड़े एक फर्म का कर्मचारी था.
No comments:
Post a Comment